भाजपा राजस्थान ने गढ़ी ‘युवा’ की नई परिभाषा —अपनाया ‘नया नौ दिन पुराना सौ दिन’ का फॉर्मूला

भाजपा राजस्थान ने गढ़ी ‘युवा’ की नई परिभाषा  —अपनाया ‘नया नौ दिन पुराना सौ दिन’ का फॉर्मूला

राजस्थान. संगठनात्मक चुनावों के लिए भाजपा हाईकमान की ओर से नए और उर्जावान लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी। वहीं मंडल चुनावों से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की ओर से भी यही कहा गया था कि केंद्रीय नेतृत्व संगठन में नए लोगों को आगे लाना चाहता है। इसी के चलते मंडल में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन जिले हो या मंडल सभी में तकरीबन 50 वर्ष की उम्र वालों ही अध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि मंडल में अध्यक्षों के लिए 40 वर्ष और जिलों में 50 वर्ष वालों को प्राथमिकता देना तय किया गया था। वहीं कई जिलों में विवाद के चलते अभी तक निर्वाचन मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। प्रदेश भाजपा में अभी संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। जिनमें 52 हजार बूथों में 40 हजार बूथों पर ही चुनाव हो सके हैं। बूथ कार्यकारिणी में से 1047 मंडलों पर ही चुनाव करवाए गए हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *