धोनी की जल्द होगी छोटे पर्दे पर एंट्री.. फैंस के लिए खुशखबरी

धोनी की जल्द होगी छोटे पर्दे पर एंट्री.. फैंस के लिए खुशखबरी

अपने क्रिकेट से सभी के दिलों पर राज करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अब जल्द ही छोटे पर्दे पर भी छाने की तैयारी में हैं। खबर है कि धोनी सेना को लेकर एक टीवी सीरीज का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। वे टीवी पर भारतीय सेना (Indian Army) के नायकों की कहानियां सुनाते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि फिलहाल धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्होंने इस साल अगस्‍त में सेना के साथ कश्‍मीर में ड्यूटी भी की थी। वे अभी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। माना जा रहा है इसी कारण उन्होंने इस प्रस्‍ताव के लिए हामी भरी है। वहीं दूसरा कारण उनका सेना से जुड़ा होना भी है। ऐसे में उनसे बेहतर इस शो के लिए कोई ओर चेहरा नहीं हो सकता।

जल्द आएंगे टीवी पर :

खबरों की मानें तो धोनी स्‍टूड़ियो नेक्‍स्‍ट के साथ मिलकर सेना के परमवीर चक्र, महावीर चक्र और अशोक चक्र विजेता जवानों की कहानियां सुनाएंगे। अभी शो की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस शो में सेना के वीर जवानों
के बारे में बताया जाएगा। माना जा रहा है यह अगले वर्ष जनवरी में स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *