इसलिए करते हैं नव​रात्रि में कलश स्थापना, जानें क्या रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त?

इसलिए करते हैं नव​रात्रि में कलश स्थापना, जानें क्या रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त?

Navratri Kalash Sthapana 2020: शनिवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। जो कि सोमवार 26 अक्टूबर तक चलेंगे। इसके लिए सबसे पहले जानते हैं इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। नवरात्रि में घटस्थापना यानि कलश स्थापना का अपना विशेष महत्व होता है। यह प्रक्रिया नवरात्रि के प्रथम दिन की जाती है, जिसके बाद ही देवी दुर्गा के इस महापर्व का शुभारंभ होता है। चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शरद नवरात्रि, दोनों में ही प्रतिपदा के दिन शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है।

घटस्थापना करने का समय :

दिन — शनिवार, 17 अक्टूबर
समय — सुबह 06:23:22 से 10:11:54 तक
कुल अवधि — 3 घंटे 48 मिनट

इसलिए करते हैं कलश स्थापना :

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। कलश को बेहद मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों में कलश के मुख में भगवान विष्णु, गले में रूद्र, मूल में ब्रह्मा और मध्य में देवी शक्ति का निवास बताया गया है। नवरात्रि के दौरान स्थापित किए जाने वाले कलश में संसार की सभी शक्तियों का घट के रूप आह्वान कर उसे स्थापित किया जाता है। घटस्थापना करने से घर पर आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *