Ganesh Chaturthi: आज के दिन गणेश जी को ऐसे करें प्रसन्न, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi: आज के दिन गणेश जी को ऐसे करें प्रसन्न, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त

गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त आज शनिवार, 22 अगस्त 2020 को सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक है। यदि चतु​र्थी तिथि की बात करें तो यह 21 अगस्त की रात 11 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ हो गई थी जो आज शाम 07 बजकर 57 मिनट तक चलेगी। आज चंद्रोदय का समय रात 9 बजकर 8 मिनट का है।

गणेश जी को प्रसन्न करने के आसान तरीके :

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा का कहना है कि हर कोई अपने जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि पाना चाहता है। इसके लिए सभी लोग कोशिश भी करते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी मनोकामना पूरी नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश जी को प्रसन्न करके देखिए, आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। आइए, जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के वो आसान तरीके..

1- गणेश उत्सव के दौरान रोज गणपति को घी और गुड़ का भोग लगाएं और उसे गोमाता को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

2- दरिद्रता दूर करने के लिए कमल पर विराजमान गणपति की पूजा करें, धन लाभ अवश्य होगा।

3- विद्यार्थी गणपति को दुर्वा अर्पित करें, ऐसा करने से उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

4- बुरी नजर से बचने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए गणेश उत्सव के पहले दिन सफेद गणपति की अपने घर में विधि-विधान से स्थापना कर उसकी पूजा करें।

5- यदि किसी लड़की की शादी में रुकावट आ रही है, तो रोज गणपति के सामने रुद्राक्ष की 11 माला जपें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। गणपति को मोदक का भोग लगाएं और अपनी मनोकामना व्यक्त करें। ऐसा करने से शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

6- मनचाहा घर खरीदना चाहते हैं, तो गणेश उत्सव के दौरान रोज गणपति के सामने बैठकर गणपति स्तोत्र का 11 बार पाठ करें और 21 दूर्वादल गणेश जी को अर्पित करें। आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

7- मनचाही नौकरी पाने के लिए गणपति के सामने लाल आसन पर बैठकर ‘गणपति अथर्वशीर्ष’ का 11 बार पाठ करें और गणपति को लड्डू का भोग लगाएं और गणपति के सामने अपनी मनोकामना व्यक्त करें। ऐसा करने से आपको मनचाही नौकरी के रास्ते खुल जाएंगे।

8- गणपति को कभी भी तुलसी अर्पण न करें।

9- गणपति को सफेद चंदन भी कभी न चढ़ाएं।

10- भाद्रपद चतुर्थी को चन्द्रमा का दर्शन न करें, ऐसा करने से कलंक लगने का भय रहता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *