आज का राशिफल : आज चंद्रमा के कर्क राशि में संचार करने से उनके सम्मान में वृद्धि होगी

आज का राशिफल : आज चंद्रमा के कर्क राशि में संचार करने से उनके सम्मान में वृद्धि होगी

Aaj ka Rashifal : ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी शनिवार, ईस्वी 05 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें।

वृष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन: वाणी पर संयम रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन योग बन रहे है।

धनु: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। मांगलिक कार्य का योग है।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *