आज का राशिफल: आज सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगे, पिता की संपत्ति से लाभ मिलेगा

आज का राशिफल: आज सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगे, पिता की संपत्ति से लाभ मिलेगा

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल षष्ठी मंगलवार, ईस्वी 22 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष- खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ: धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

मिथुन: उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें।

कर्क: दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। कहीं बाहर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे।

सिंह: पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा।

कन्या: स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश गमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला: वाणी पर संयम रखना होगा। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिक: सामान्य दैनिक कार्यों को मन लगाकर करें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य के लिए समय बिलकुल अनुकूल है।

मकर: संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज विवाद में फंसने से बचना होगा।

कुंभ: आज के दिन आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होने की संभावना है। जमीन-मकान के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।

मीन- मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *