आज का राशिफल: मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से आज मन अशांत रह सकता है

आज का राशिफल: मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से आज मन अशांत रह सकता है

Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण अष्टमी शनिवार, ईस्वी 10 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा मिथुन राशि पर रात्रि 19 बजकर 09 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष- सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हें मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। प्रवास और पर्यटन होगा।

वृषभ- व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।

मिथुन- आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कर्क- व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

सिंह- सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है।

कन्या- आज यश और धन प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुला- परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। अजीर्ण की पीडा़ होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

वृश्चिक- माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी।

धनु- कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।

मकर- विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।

कुंभ- परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।

मीन- परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *