आज का राशिफल: पति-पत्नी के बीच आज थोड़ा तनाव रह सकता है, भावुकता से बचें

आज का राशिफल: पति-पत्नी के बीच आज थोड़ा तनाव रह सकता है, भावुकता से बचें

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष कृष्ण त्रियोदशी सोमवार, ईस्वी 11 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृश्चिक राशि पर प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- जीवन में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। निवेश की सोच रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल का आनंद उठाएंगे। पढ़ाई करने वालों के लिए परिश्रम से भरा दिन है।

वृषभ- परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। इसका प्रेम संबंधों पर असर पड़ेगा। छात्रों के लिए समय बढ़िया है, सफलता मिलेगा।

मिथुन- दिन मिला जुला रहेगा। धन के मामले में कई योजनाएं फलीभूत होगी। किसी दोस्त या परिवार की सलाह जातक के लिए लाभदायक साबित होगी। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कर्क- नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सुधार आएगा। भावुकता से बचें। संतान को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे।

सिंह- दिन बहुत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी व बिजनेस में उन्नति के कुछ नए साधन मिलेंगे। वाहन संभलकर चलाएं। अटका हुआ काम अच्छे प्रयास से सफल होगा।

कन्या- दिन अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। धन बढ़ेगी। कोई दोस्त मिलने आ सकता है। कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।

तुला- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। यात्रा पर जाना हो तो उसे आज टाल दें। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा।

वृश्चिक- भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे।

धनु- शुभ समाचार प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कुछ नए मित्र बन सकते हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे।

मकर- आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में बदलाव होने के योग हैं। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ- आय में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का साथ मानसिक सुकून देगा।

मीन- प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। छात्रों को पढाई पर ध्यान देनें की जरूरत हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *