आज का राशिफल: व्यापार में नए मौके सामने आएंगे, सोच समझकर निवेश करें

आज का राशिफल: व्यापार में नए मौके सामने आएंगे, सोच समझकर निवेश करें

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल सप्तमी बुधवार, ईस्वी 20 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मीन राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल का माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा। बिजनेस में नए मौके सामने आएंगे। सोच-समझकर निवेश करें। यात्रा की योजना बनेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन बेहतर तरीके से गुजारेंगे। माता-पिता का सहयोग रहेगा।

मिथुन: व्यवसाय ठीक चलेगा। कारोबार में लाभ होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। खर्चे कुछ अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क: अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में अच्छा महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

सिंह: आज परिवार में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के प्रस्ताव मिलने शुरू हो जाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय गुजार सकते हैं। कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या: काम में आपको मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। यात्रा सफल रहेगी। थोड़ी-बहुत थकान भी रहेगी।

तुला: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा।अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: किसी काम के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। आज आपके पास सलाह-मशविरे के लिए भी कई लोग आ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

धनु: मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर: व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ: अपने मन की बात परिजनों और मित्रों को बता सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। नए कौशल सीखने के लिए तैयार रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।

मीन: अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *