आज का राशिफल: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज जबर्दस्त बोनस मिल सकता है, पढ़ें

आज का राशिफल: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज जबर्दस्त बोनस मिल सकता है, पढ़ें

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल एकादशी मंगलवार, ईस्वी 27 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर रात्रि 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष— कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। गठिया के रोगियों की पीड़ा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। कुछ नये सम्पर्क बन सकते हैं।

वृषभ— विवाहोत्सुक लोगों के विवाह से जुड़े कुछ बड़े निर्णय हो सकते हैं। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए दिन बेहद शुभ है।

मिथुन— परिवार के किसी सदस्य को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। लेकिन आप परिजनों से खफा हो सकते हैं। कोई पुराना बकाया परेशान कर सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने से क्षुब्ध रहेंगे।

कर्क— शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह जबरदस्त सक्रियता रहने वाली है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज जबर्दस्त बोनस मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मामलों में भाग लेंगे।

सिंह— आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। मंहगे सामान खरीद सकते हैं। विनम्र भाषा का प्रयोग करें। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

कन्या— आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग दिख रहे हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेगा। पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे।

तुला— गलत निवेश के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य फंस सकता है। धन खर्च करने से पहले कई बार विचार करें नहीं तो बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती है। मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक— परिवार में जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। परिजनों के बीच अहम का टकराव हो सकता है। स्वभाव में क्रोध और अहंकार की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु— दिन पूरी तरह से शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। शाम तक आय के कुछ दूसरे वैकल्पिक स्त्रोत भी बन सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

मकर— कार्य विस्तार के लिए व्यवस्थित योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की खबर आ सकती है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के दिन आंनदमय रहेगा।

कुम्भ— कोई बुरी खबर सुनने मिल सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में संदेह और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। घर का कुछ सामान गायब हो सकता है इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन— आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन की सम्भावनायें बन रही हैं। आपके अच्छे कार्यों को भी प्रशंसा नहीं मिलेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *