आज का राशिफल: इन राशियों पर रहेगा आज चंद्रमा का प्रभाव, किन के लिए रहेगा शुभ

आज का राशिफल: इन राशियों पर रहेगा आज चंद्रमा का प्रभाव, किन के लिए रहेगा शुभ

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल पंचमी बुधवार, ईस्वी 21 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कोई अपना ठेस पहुंचा सकता है। नया काम शुरू करना शुभ साबित नहीं होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ- आनंद का अनुभव करेंगे। व्यापार में लाभ होता दिखाई देगा। पूंजी निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन- शुरुआत ताजगी से होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। कार्यस्थल साथ काम करने वाले साथियों का साथ मिलेगा।

कर्क- खर्च अधिक होगा। आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आंख में दर्द की समस्या रहने वाली है। पारिवारिक कारणों से मानसिक चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिलेगा।

सिंह- आज क्रोध की अधिकता रहने वाली है। लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के लोगों के साथ गुस्सा करने से परेशनी में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

कन्या- बिजनेस में लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। खुशी का माहौल रहने वाला है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने वाला है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।

तुला- शारीरिक और मानसिक चिंता रहने वाली है। व्यापार में आय बढ़ने वाली है। सरकारी कार्य में सफलता मिलने वाली है। मान-सम्मन मिलेगा। पत्नी की ओर से लाभ मिलने का संकेत है।

वृश्चिक- निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार में बच्चों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।

धनु- परिवार में अधिक गुस्सा करने से मन अशांत रहेगा। शारीरिक रूप अस्वस्थ रहने वाले हैं। संतान के प्रति चिंता रहने वाली है। महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

मकर- मन को बहलाने के लिए घूमने जा सकते हैं। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। लोगो से मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है।

कुंभ- शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। मांगलिक कार्य मे जाने के योग है। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहने वाली है।

मीन- परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनों से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने का योग है। बिजनेस में अधूरे कार्य पूरे होंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *