आज का राशिफल: माता-पिता का स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है, विचारों को सकारात्मक रखें

आज का राशिफल: माता-पिता का स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है, विचारों को सकारात्मक रखें

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल अष्टमी गुरुवार, ईस्वी 21 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- भाई-बहनों व अन्य परिजनों का सानिध्य मिलेगा, जिससे आपको खुशी की अनुभूति भी होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक ही रहेगा।। काम में अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे।

वृषभ- आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है, जिससे आपको बेचैनी होगी। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता है। कुल मिलाकर दिन सामान्य ही कहा जाएगा।

मिथुन- मानसिक तनाव हो सकता है। तनाव को आप अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें, इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है।आर्थिक लाभ होगा।

कर्क- आर्थिक स्थिति कुछ ठीक होगी। बातचीत में संयम रखें। विचारों को सकारात्मक रखोगे तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। यानी सजग रहेंगे तो अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे।

सिंह- वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे, आपकी आय वृद्धि होगी।

कन्या- किसी को अनावश्यक रूप से कटु वचन न कहें तो आपके लिए बेहतर होगा। आज के दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला- आज के दिन आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिश्रम भी आप करेंगे। कारोबार का विस्तार तो होगा, लेकिन कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- मन अच्छा नहीं रहेगा, इसकी कोई खास वजह नहीं होगी, लेकिन फिर भी निराशा आपको घेरेगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु- धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। मन-वाणी पर नियंत्रण रखकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं, सफलता आपको निश्चित रूप से मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा।

मकर- मन में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर प्रयास जारी रखे। सफल होंगे।

कुंभ- नकारात्मक विचारों के प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा कहा जाएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता है।

मीन- आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। स्वयं को धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *