आज का राशिफल: आपके करीबी ही आपका राज खोल सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

आज का राशिफल: आपके करीबी ही आपका राज खोल सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण द्वितिया शनिवार, ईस्वी 30 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: आप अपने कॅरियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।मांगलिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

वृषभ: अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें।

मिथुन: आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उच्चधिकारी आप काम से खुश होंगे। बैंक से लोन आदि ले सकते हैं। प्रयासों से सफलता मिलेगी। माता के सेहत की चिंता हो सकती है।

कर्क: थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि ऐसा क्यों है। किसी पर तुरंत भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह: कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं।

कन्या: व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे।अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें।

तुला: परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक: काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु: दिनभर मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर: राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ: अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद साबित होगा।

मीन: दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *