आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का शनिवार, क्या करें और क्या नहीं करें

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का शनिवार, क्या करें और क्या नहीं करें

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी शनिवार, ईस्वी 26 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मेष राशि पर सायं 17 बजकर 18 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: छात्रों को भी आज सफलता मिलने वाली है। किसी करीबी मित्र से मदद मांग सकते हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ: जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में मनमुताबिक स्थानांतरण या पदोन्नति के योग हैं। छात्रों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।

मिथुन: आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क: धन के मामले में लापरवाही न करें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।

सिंह: दिन अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका ध्यान पढ़ाई से भटक भी सकता है।

कन्या: भवन आदि की खरीद संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। वांछित लाभ होने के योग हैं।

तुला: काम की सराहना करेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक: आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे।

धनु: यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मकर: परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

कुंभ: कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मीन: दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *