आज का राशिफल: बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, खर्च की अधिकता रहेगी

आज का राशिफल: बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, खर्च की अधिकता रहेगी

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल दशमी शनिवार, ईस्वी 23 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- धन मिलने के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च भी बढ़ सकते हैं।

वृषभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी, मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शिक्षा के कामों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। धन मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क- चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध  से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह- सुखद वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या- किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। रोजगार में वृद्धि होगी।

तुला- भाग्य का साथ रहेगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक- बिजनेस से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य में कमी आ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु- डूबा हुआ धन मिल सकता है। घर- बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कम कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

मकर- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी।आत्मसंयम रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।

कुंभ- उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें।आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

मीन- स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।मानसिक शान्ति रहेगी। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *