नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे..

नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण दशमी बुधवार विक्रम संवत् 2076, तारीख 19 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष- खुद के महत्व को समझें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है, आपका महत्व बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार का दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- व्यवहार को संयमित रखें। कुछ अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। कारोबार में छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

मिथुन- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उनको पूरा करें। जीवनसाथी के साथ विवाद में न पड़ें। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क- पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घर वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप न चाहते हुए भी अपने जरूरी कार्यों को अनदेखा करेंगे।

सिंह- लोगों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। नया काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व कहीं यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- आपके लिए दिन सही होगा। निवेश कर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है।

तुला- लोगों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ी हुई होंगी। योजनाओं को पूरा करने में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जोखिम भरा कोई कार्य अभी न करें, नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु- नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कारोबारियों को साझेदारी से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। फैसला सोच समझ कर लें। पैसे से जुड़ा लेन-देन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर- किसी के साथ फालतू में विवाद में न पड़ें। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पहले लिए गए कुछ निर्णय लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र मे प्रशंसा की जाएगी। पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ- अपनी दिनचर्या में छोटे-मोटे बदलाव करने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबारियों के लिए व्यापार से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी स्थिति का सामना बहुत ही संयमित तरीके से करें। पुराने सारे कार्य पूरे नहीं हो जाते तब तक कोई भी जिम्मेदारी न लें, नुकसान हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *