जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे, देखें आज का राशिफल

जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे, देखें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 16 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष- किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को जामन न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने के लालच में हानि न हो, इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ- व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

मिथुन- अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनों से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क- मित्रों से मुलाकात कर आनंद प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।

सिंह- स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिवारजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

कन्या- सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढेगी।

तुला- सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक – विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। प्रवास भी संभवतः टालें।

धनु- परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

मकर – नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

कुंभ – धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा।

मीन – परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *