जानें माह की पहली तारीख को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या होगी चंद्रमा की चाल : पं. हरीश शर्मा

जानें माह की पहली तारीख को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या होगी चंद्रमा की चाल : पं. हरीश शर्मा

प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 श्रावण शुक्ल त्रियोदशी शनिवार, ईस्वी 01 अगस्त 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 04 मिनट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत महूर्त मध्याह्न 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि रात्रि 21 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

मूल नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।

वैधृति योग प्रातः 09 बजकर 22 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 10 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :
शुभ 07 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक
चर 12 बजकर 27 मिनिट से 14 बजकर 08 मिनिट तक
लाभ 14 बजकर 08 मिनट से 15 बजकर 49 मिनट तक।
अमृत 15 बजकर 49 मिनट से 17 बजकर 30 मिनट तक।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

01 अगस्त शनिवार: श्री शनि प्रदोष, अश्वत्थ मारुति पूजन

03 अगस्त सोमवार: रक्षा बंधन, भद्रा प्रातः 9.28 तक उपरांत रक्षा बंधन आरंभ, श्रावणी नारियली पूजन, कोकिला व्रत पूजन, सत्य पूर्णिमा व्रत

मेष- रोग विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचिए। मन भी चिंताग्रस्त रह सकता है। प्रवास-पर्यटन न करें। मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। वाद विवाद से दूर रहिएगा।

वृषभ- प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी खुशी और स्फूर्ति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

मिथुन- शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएँगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा।

कर्क- शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परंतु मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है।

सिंह- मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि दे दीजिएगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहिएगा। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होता रहेगा। आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

कन्या- मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र न हो जाएं इसका ध्यान रखिएगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा।

तुला- अधिकारियों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तन और मन को आरोग्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारियों को कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं।

धनु- क्रोध पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग भी बनेंगे। आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

मकर- दिन स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। भोजन का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आनंद की मन में स्मृतियां अंकित रह जाएँगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

कुम्भ- दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

मीन- थोड़ा मन मे अशांति और आलस्य रह सकता है। कार्य में यश-कीर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *