इस राशि के जातक आज महत्वपूर्ण कार्यों से करें परहेज, हानि का बन रहा योग : पं. हरीश शर्मा

इस राशि के जातक आज महत्वपूर्ण कार्यों से करें परहेज, हानि का बन रहा योग : पं. हरीश शर्मा

प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 शक संवत् 1942 श्रावण कृष्ण त्रियोदशी शनिवार, तारीख 18 जुलाई 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

18 जुलाई : श्री शिव चतुर्दशी, शनि प्रदोष व्रत।

चंद्रमा वृषभ राशि पर प्रातः 09 बजकर 00 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- ऋण से मुक्ति मिलने की पूरी सम्भावना है। मनोकांक्षा पूर्ण होगी तथा वांछित वस्तु की प्राप्ति भी सम्भावित है। शारीरिक स्वास्थ्य दिन भर ठीक ही रहेगा, पेट से सम्बंधित रोगों की शिकायत हो सकती है।

वृषभ- आलस्य, या मन में निराशा जैसे नकारात्मक स्थिति से दूर ही रहें। आप थोड़ा सम्भलकर दिनचर्या का आयोजन सुनिश्चित करें। हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अपयश प्राप्त हो, सम्भलें।

मिथुन- किसी कार्य में मन नहीं लगेगा तथा कार्यों में असफलता हाथ लगने की शंका रहेगी। बल्कि अशान्ति एवं भयग्रस्त मन रहेगा। सर्वाधिक अनिष्टकारक परिस्थितियों से भी आपको गुजरना पड़ सकता है।

कर्क- दैनिक व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ प्राप्त करेंगे। पूरा दिन आपको सफलता तथा यश की प्राप्ति प्रदान कराने वाला होगा। मित्रों से मित्रता प्रगाढ़ होगी। भाई-बन्धुओं से सम्बन्धों में सुधार होगा।

सिंह- आप अपने महत्वपूर्ण कार्य न करें, हो सकता है कार्यों में विघ्न या रुकावटें आ जाये। आप हो सके उतना ध्यान अपने आर्थिक व्यय पर रखें। भलाई के कार्य में अपयश भी मिल सकता है, आज न करें।

कन्या- संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। मन में प्रफुल्लता रहेगी तथा मन को भी शान्ति भी मिलेगी। व्यवसाय में धनलाभ होगा। भाग्य का साथ पूरा मिलेगा तथा विशेष आनंदायक तथा उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा।

तुला- स्वास्थ्य में कमी रहेगी, या पुराने रोग से भी परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को सम्भालें। आज का दिन आपके लिए अशान्ति का अनुभव कराने वाला सिद्ध हो सकता है। धन के अपव्यय से बचें।

वृश्चिक- मित्रों से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। स्त्रीवर्ग से लाभ मिलेगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। आप पूरा दिन सुगठित आयोजन एवं मनोकांक्षा के साथ सुख से व्यतीत करेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

धनु- अपनी दैनिक आय पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यदि कोई शुभ कर्म करने का सोच रहें है तो आज का दिन आपका साथ भी देगा। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों का साथ भी मिलेगा।

मकर- व्यवसाय में सावधानी न रखने पर आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। आप दूसरों के कार्यों एवं योजनाओं में दखलअंदाजी न करें, मानहानि या अपने व्यक्तित्व पर संकट भी आ सकता है।

कुम्भ- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझें, बाद में अन्य सुयोग्य या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले कर ही आज आगे बढ़ें।

मीन- कार्य बिना अड़चन या विघ्न के सम्पन्न हो सकता है। दैनिक व्यवसाय में लाभ होगा। आप अपने स्वभाव के हिसाब से कार्य कर पाएंगे। जीवनसाथी से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ मुहूर्त :

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि रात्रि 00 बजकर 43 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 21 बजकर 37 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

ध्रुव योग रात्रि 23 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।

गर करण मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।

चौघड़िया में आज के दिन का शुभ समय :

शुभ 07 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 01 मिनट तक।
चर 12 बजकर 27 मिनिट से 14 बजकर 10 मिनिट तक।
लाभ 14 बजकर 10 मिनट से 15 बजकर 53 मिनट तक।
अमृत 15 बजकर 53 मिनट से 17 बजकर 36 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *