Horoscope Today 25 March 2021: किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Horoscope Today 25 March 2021: किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Daily Horoscope 25 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल Rashifal, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल एकादशी गुरुवार, ईस्वी 25 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर रात्रि 22 बजकर 49 मिमत तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन और काम के बीच में तालमेल बिठाना होगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

वृषभ: सोच समझ कर निर्णय लेने का दिन। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: परिवार के लिए समय निकालें। भविष्य को लेकर परेशान न हों। अविवाहितों को भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

कर्क: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम जीवन के संबंध में आपको मिले-जुले फल मिलेंगे।

सिंह: पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा।

कन्या: किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं, तो अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताएं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक: धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें।

धनु: रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

मकर: स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ: आपकी आमदनी बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन: स्वास्थ्य आज आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *