आज का राशिफल 05 सितंबर 2021: आज के दिन क्या करें और क्या नहीं करें, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 05 सितंबर 2021: आज के दिन क्या करें और क्या नहीं करें, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today 05 September 2021 Aaj ka Rashifal. आज 05 सितंबर 2021 श्रावण शुक्ल सप्तमी, रविवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी रविवार, ईस्वी 05 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

5 सितंबर से 15 सितंबर तक के व्रत-त्योहार

5 सितंबर, रविवार- शिक्षक दिवस
6 सितंबर, सोमवार- सोमवती अमावस्या
8 सितंबर, बुधवार- चन्द्र दर्शन
9 सितंबर, गुरुवार- वराह जयन्ती, हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी
11 सितंबर, शनिवार- ऋषि पञ्चमी
12 सितंबर, रविवार- स्कन्द षष्ठी
13 सितंबर, सोमवार- ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
14 सितंबर, मंगलवार- राधा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
15 सितंबर, बुधवार- विश्वेश्वरैया जयन्ती, अभियन्ता दिवस

चंद्रमा कर्क राशि पर सायं 18 बजकर 07 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। कार्य क्षेत्र में आनंद का अनुभव मिलेगा।

वृषभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृध्दि होगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार के योग हैं।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिती होगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सायंकाल में धनलाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह: धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। मन को शांत रखें।

तुला: वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपसी रिश्तों में तनाव देगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के लोगों के पदोन्नति के योग हैं।

धनु: आर्थिक योजना सफल होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। माता-पिता एवं गौ की सेवा से परेशानियां दूर होंगी।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने पर गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी संभव है। नए सौदे हो सकते हैं।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा योग बन रहे हैं। अतिआत्मविश्वास से बचें।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाई या बहन के कारण तनाव की स्थिती आ सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। बड़े निर्णय सोच समझ कर लेवें।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *