Dainik Rashifal: सूर्य की चाल बदल देगी इन राशियों की किस्मत, पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal: सूर्य की चाल बदल देगी इन राशियों की किस्मत, पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal Horoscope Today 16 November 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज 16 नवंबर 2021 अश्विन शुक्ल त्रियोदशी मंगलवार दैनिक राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 16 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

16 नवंबर से 30 नवम्बर तक व्रत-त्योहार

16 नवंबर: भौम प्रदोष
18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
20 नवंबर: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
23 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 20 बजकर 15 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: रुका हुआ पारिवारिक कार्य संपन्न होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृषभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी राशि पर राहु के आने के कारण एक अज्ञात भय रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें। ईश्वर की पूजा करें।

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मौसम के रोग से। निजी सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद झगड़ा से दूर रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

नोट : यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *