आज कन्या राशि पर मेहरबान रहेंगे चंद्र, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज कन्या राशि पर मेहरबान रहेंगे चंद्र, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार संवत् 1941 माघ कृष्ण षष्ठी गुरुवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 16 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

वृष: काम मे पूरा ध्यान देने की आवश्यकता। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित करें।

मिथुन: खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, नए काम के योग है।

कर्क: कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।

सिंह: इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी भाग्य में बहुत कुछ नया है।

कन्या: बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

तुला: कामकाज में नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी आपको आज मिलने के योग है। खुद के काम को टालें नहीं। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, संतान पक्ष से सुबह समाचार का योग है, धार्मिक स्थान की यात्रा आज हो सकती है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु: आज शुभ समाचार से परिवार में खुशी का वातावरण होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर: परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट से संबंधित कामों में आज सफलता का योग है। क्या दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ: नए स्थान पर आपको विरोधियों से सामना करना पड़ सकता है। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। धैर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन: जो चीज़ आपको परेशान कर रही है उसका समाधान होगा, सभी परिस्थिति आप अनुकूल कर सकेंगे। संभव हो सके खुद को आवेश और क्रोध में आने से बचाएं।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 49 मिनट से 15 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

षष्ठी तिथि प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

हस्त नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।

अतिगंड योग सायं 18 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

वणिज करण प्रातः 09 बजकर 43 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 15 मिनिट से 08 बजकर 34 मिनिट तक
लाभ 12 बजकर 30 मिनट से 13 बजकर 49 मिनट तक।
अमृत 13 बजकर 49 मिनट से 15 बजकर 08 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *