अब भारतीय-अमेरिकी संभालेंगे अमेरिका की कमान, बाइडन प्रशासन में ऐतिहासिक नियुक्तियां

अब भारतीय-अमेरिकी संभालेंगे अमेरिका की कमान, बाइडन प्रशासन में ऐतिहासिक नियुक्तियां

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन Joe Biden इन दिनों अपने प्रशासनिक अमले को मजबूत करने का काम कर ​रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें ज्यादातर नियुक्तियां भारतीय-अमेरिकी लोगों की हुई हैं। बता दें कि पिछले करीब 50 दिन के भीतर ही बाइडन ने अपने प्रशासन में करीब 55 भारतीय-अमेरिकी Indian-American यानी भारतवंशियों पर खास भरोसा जताया है। सरकार में ये सभी बड़े पद माने जा रहे हैं। हालांकि इन 55 नियुक्तियों में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और नीरा टंडन का नाम शामिल नहीं है। बाइडन ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं।

बाइडन पहले राष्ट्रपति बने

हालांकि इससे पहले भी अमेरिकी सरकार में भारतवंशियों की भूमिका रही है, लेकिन जितनी नियुक्तियां बाइडन सरकार में हुई हैं, इससे पहले कभी नहीं हुईं। वो भी इतने कम समय के भीतर। यही कारण है कि इसे एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। बाइडन ने बीती 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

बाइडन ने वैज्ञानिकों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘आप (स्वाति मोहन), मेरी उपराष्ट्रपति (कमला हैरिस), मेरे स्पीच राइटर (विनय रेड्डी) भारतीय मूल के अमेरिकी देश की कमान संभाल रहे हैं।’ हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल पर पर्सीवियर रोवर की सफल लैंडिंग करवाई थी। नासा के इस मार्स मिशन में भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति मोहन की बड़ी भूमिका रही थी।

ओबामा को हासिल था ये गौरव

इससे पहले अमेरिकी सरकार में सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिकियों को शामिल करने का गौरव पूर्व राष्ट्रप​ति बराक ओबामा को हासिल था। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भी भारतवंशियों को पहली बार नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल और कैबिनेट में शामिल किया गया था। अब राष्ट्रपति के उप सहायक एवं व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक के तौर पर माजू वर्गीज Maju Varghese को बाइडन ने नियुक्ति दी है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *