Aaj ka Rashifal: अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा, नए काम पर विचार करेंगे

Aaj ka Rashifal: अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा, नए काम पर विचार करेंगे

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी शुक्रवार, ईस्वी 12 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष: परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। रिश्तों में और मजबूती आएगी। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। घूमने-फिरने में समय बीतेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

वृषभ: काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्च का बोझ बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहने से मन हर्षित होगा।

मिथुन: आपको कुछ नए लोगों के साथ मिलने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है।

कर्क: शेयरों में निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको आज सेहत के लिहाज से कोई समस्या नहीं रहेगी।

सिंह: परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कन्या: छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी। किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।

तुला: आपके काम की सराहना भी होगी। निजी जीवन में जल्द ही खुशियां प्राप्त होंगी। जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आज आपको बहुत मेहनत करनी होगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

धनु: लोग आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा। कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार करेगें। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *