Aaj ka Rashifal: आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी

Aaj ka Rashifal: आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल षष्ठी शुक्रवार, ईस्वी 19 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ- दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा।

मिथुन- वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

कर्क- घर में सुख बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

सिंह- मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या- सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक- मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

धनु- भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर- आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ- नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें।

मीन- सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *