लिएंडर पेस का क्रिसमस पर बड़ा ऐलान, ये कर दी घोषणा..

लिएंडर पेस का क्रिसमस पर बड़ा ऐलान, ये कर दी घोषणा..

भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को बधाईयों के साथ 2020 में अपने सन्यास की घोषणा की है। 19 वर्षों में पहली बार युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर होने के बाद से उनके खेल पर कई सवाल उठ रहे थे। जिसका जवाब उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को दिया है।

46 वर्षीय पेस ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा है कि 2020 पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के तौर पर उनका आखिरी साल होगा। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता की तरफ से दिए गए सहयोग के साथ बड़ी बहनें जैक्वि, मारिया और अपनी बेटी आयन को धन्यवाद कर अपना प्यार जताया। आगे अपने फैंस के लिए लिखा कि उन्हें 2020 टेनिस कैलेंडर का इंतजार है जिसमें वो चुनिंदा टूर्नामेंट खेलेंगे, टीम के साथ यात्रा करेंगे और दुनियाभर में अपने दोस्तों और प्रशंसकों के साथ जश्न मनाएंगे।

इसके साथ ही पेस ने अपने फैंस को सपोर्ट के लिए शुक्रिया करते हुए उनकी पेस से जुड़ी पसंदीदा याद को हैशटैग ‘वन लास्ट रोर’ से शेयर करने को कहा और खुद भी उनकी पसंद की यादों को प्रशंसकों के साथ शेयर करने का वादा किया।

लिएंडर पेस पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से भारत के लिए पेशेवर टेनिस खेल रहे है। उन्हें 18 ग्रैंडस्लैम समेत 66 प्रोफेशनल खिताब मिल चुके हैं। उन्हें डेविस कप के इतिहास में 44 जीत के साथ सबसे सफल युगल मैच जीतने वाला खिलाड़ी भी माना जाता है। पेस भारत के पहले और आखिरी टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सात ओलंपिक्स खेलों में हिस्सा लिया और 1997 अटलांटा ओलंपिक्स के पुरूष एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्हें 1996-1997 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2001 में पद्म श्री पुरस्कार और 2014 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *