ये हैं सर्दी में चेहरे एवं शरीर पर निखार लाने के देसी नुस्खे

ये हैं सर्दी में चेहरे एवं शरीर पर निखार लाने के देसी नुस्खे

सर्दी अपने पूरे जोरों पर है और ऐसे में चेहरे का निखार बनाए रखना एक बड़ा भारी काम होता है। कुछ लोग ऐसे में चेहरे की रंगत बनाए रखने के लिए पार्लर का सहारा लेते हैं तो कुछ दवाईयों का सहारा भी लेते हैं। लेकिन इनका उपयोग किए बिना ही आज हम बताएंगे कि हमारा घर भी सौन्दर्य प्रसाधनों से भरा हुआ है। जिन्हें यूज में लेकर आपकी स्किन तो चमकदार बनेगी ही साथ में रिंकल्स में भी कमी आएगी। इन चीजों को तैयार करने में थोड़ी सी मेहनत जरूर लगेगी। इनमें सब्जियां, फल, दूध, दही जैसी आम चीजें ही शामिल हैं। जो घर में आसानी से मिल जाती हैं और कमाल का निखार लाती हैं।

ये हैं काम की सब्जियां :

गाजर को बिना छीले उसका पेस्ट बनाएं और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से धोलें। इसी तरह एक आलू का पेस्ट बनाएं और उसमें एक चम्मच दही मिलाकर 15 मि​नट चेहरे पर लगाएं। चेहरा एकदम चमक उठेगा। एक-एक चम्मच नींबू का रस और दूध लेकर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाने से ​दाग-धब्बे कम होते हैं। खीरा भी पीस कर फेस पर लगाने से टैनिंग और सनबर्न नहीं होता। इसी तरह टमाटर, शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाने से तुरंत चेहरे पर निखार आता है। एलोवेरा और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाने जड़ से खत्म होते हैं।

फल भी नहीं कुछ कम :

चार चम्मच दूध में एक केला मैश कर मिलाएं इसे आधा घंटा चेहरे पर रखकर धोलें। इससे ​स्किन की गंदगी साफ होगी। एक चम्मच पपीते का पेस्ट और थोड़ी सी बीयर मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है। केला, किशमिश, बादाम और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाकर धो लें। इसी तरह दो काजू रोज रात को चार चम्मच दूध में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें पीस कर चेहर पर लगाए। इससे झुर्रियां दूर होंगी और ग्लो आएगा।

कपूर भी है बहुत फायदेमंद :

पूजा के साथ कपूर का प्रयोग आप चेहरे पर लगाने के लिए भी कर सकते हैं। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर में लगाने से डैंड्रफ पूरी तरह से खत्म हो जाता है। गर्म पानी में कपूर और नमक मिलाकर पैर रखने से नरम और साफ होते हैं। खुजली या फंगल इंफेक्शन होने पर नारियल तेल और कपूर मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *