Corona v/s Man: ये देश दुनिया की वो ​हस्तियां ​हैं जो आज कोरोना की चपेट में हैं, जानें इनके बारे में

Corona v/s Man: ये देश दुनिया की वो ​हस्तियां ​हैं जो आज कोरोना की चपेट में हैं, जानें इनके बारे में

काश! कोरोना इनसे पूछ पाता कि ये कौन ​​हैं? कोरोना वायरस ने आम ही नहीं बल्कि खास लोगों को भी नहीं छोड़ा। इनमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, नेता और स्पोर्ट्स पर्सन्स हैं जो इसकी चपेट में आ चुके ​हैं। वहीं कई हस्तियों की अब तक मौत भी हो चुकी है। आइए जानते हैं ​इनके बारे में..

राजनेता —

  • कारमेन कैल्वो: Carmen Calvo ये स्पेन के उप प्रधानमंत्री है और 25 मार्च को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
  • प्रिंस चार्ल्स: Prince Charles मशहूर वेल्स के राजकुमार और ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी
    भी 25 मार्च को इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि अभी चार्ल्स की पत्नी कैमिला की​ रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
  • अब्बा क्यारी: Abba Kyari ये नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की सरकार में चीफ आॅफ स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। यह बहुत ही प्रभावशाली पद माना जाता है।
  • रैंड पॉल: Rand Paul संयुक्त राज्य रिपब्लिकन आॅफ केंटुकी के पहले सीनेटर हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय: Prince Albert ये मोनाको के राजकुमार प्रिंस हैं जो कोरोना से पीड़ित हैं। वह अपने रॉयल पैलेस के प्राइवेट अपार्टमेंट में खुद को आइसोलेट किए हुए हैं।
  • मिशेल बार्नियर: Michel Barnier यूरोपियन संघ के प्रमुख जिन्होंने ब्रेक्सिट मीडिएटर की भूमिका निभाई थी। ट्वीट के माध्यम से इन्होंने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी साझा करी।
  • बेंटो अल्बुकर्क: Bento Albuquerque ये ब्राजील सरकार में खान एवं ऊर्जा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। ये देश में दूसरा कैबिनेट सदस्य है जो कोरोना से संक्रमित है।
  • एंटोनियो विएरा मोंटेइरो: Antonio Vieira Monteiro 73 वर्षीय विएरा स्पेन की सबसे बड़ी बैंक सेंटेंडर में पुर्तगाली ब्रांच की अध्यक्ष थीं। अब वह इस दुनिया में नहीं है। यह पुर्तगाल में कोरोना से होने वाली दूसरी मौत ​बताई जा रही है।
  • जेरेमी इस्साकारोफ: Jeremy Issacharoff वर्तमान में जर्मनी दूतावास में कार्यरत हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने दो सप्ताह पहले ही उनके पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
  • फ्रेडरिक मर्ज: Friedrich Merz ये 64 वर्षीय जर्मनी के राजनेता हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • कोजो तशिमा: Kozo Tashima ये जापान की ओलंपिक समिति के उप प्रमुख और फुटबॉल संघ के प्रमुख हैं जो 17 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
www.ausamachar.com
  • नादिन डोरिस: Nadine Dorries ये ब्रिटेन की पहली ऐसी मंत्री हैं, जो खुद स्वास्थ्य मंत्री होते हुए पॉजिटिव पाई गईं हैं।
  • पीटर डटन: Peter Dutton ये ऑस्ट्रेलियाई गृह मामलात मंत्री हैं जो कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर अस्पताल में आइसोलेट हैं।
  • मासूमेह एबेतेकर: Massoumeh Ebtekar ईरान दुनियाभर में एक ऐसी जगह है जो मध्य पूर्व में कोरोना जैसी महामारी का एपिसेंटर है। मासूमेह ईरान के उपराष्ट्रपति हैं जो कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। यहां के उप स्वास्थ्य मंत्री ​भी कोरोना से त्रस्त हैं।
  • सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो: Sophie Gregoire Trudeau ये कनाड़ा की प्रधानमंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
  • बेगोना गोमेज: Begona Gomez ये स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी हैं जिनकी रिपोर्ट सकारात्मक यानि पॉजिटिव आई है।
  • इरेन मोंटेरो: Irene Montero ये स्पेनिश मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्ञात रहे यहां के उप प्रधानमंत्री भी इससे त्रस्त हैं।
  • फ्रांसिस सुआरेज: Francis Suarez संयुक्त राज्य अमेरिका में मियामी शहर के मेयर हैं जो 13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव फैबियो वाजेनगार्टन, पोलैंड के पर्यावरण मंत्री मिशल वोस, बुर्किना फासो के खानमंत्री ओउमारो इदानी, शिक्षा मंत्री स्टानिस्लास ओउरो, आंतरिक मंत्री शिमोन सवदोगो, विदेश मंत्री अल्फा बैरी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

प्रसिद्ध हस्तियां :

www.ausamachar.com
  • भारत की बॉलीवुड़ सिंगर कनिका कपूर,
  • आस्ट्रेलिया की लोकप्रिय हॉलीवुड जोड़ी टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन,
  • चिली स्पेन के फेमस लेखक लुइस सेपुलवेडा,
  • फ्रांसीसी अभिनेत्री ओल्गा क्रुएलेंको,
  • ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार इदरीस एल्बा,
  • 41 वर्षीय गेम ऑफ थ्रोन्स के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवु,
  • दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता डैनियल डाए किम,
  • स्पेनिश ओपेरा गायक प्लासीडो डोमिंगो कोरोना से पीड़ित हैं एवं
  • भारतीय मूल के शेफ फ्लॉयड कार्डोज की 25 मार्च को ही कोरोना से मौत हुई है।

प्रसिद्ध खिलाड़ी :

www.ausamachar.com

ये वो नामचीन खिलाड़ी हैं जिन्हें कोरोना ने जकड़ा हुआ है।

  • इतालवी फुटबॉल टीम अटलांटा के गोलकीपर मार्को स्पोर्टियलो,
  • स्पेनिश फुटबॉल क्लब ने कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है,
  • जुवेंटस और फ्रांस मिडफील्डर ब्लेस माटुदी,
  • इतालवी डिफेंडर डेनियल रूगानी,
  • 37 वर्षीय आर्सेनल प्रबंधक मिकेल आर्टेटा,
  • 19 वर्षीय चेल्सी विंगर कैलम हडसन-ओडोई,
  • अर्जेंटीना के फुटबॉलर पाउलो डायबा,
  • एनबीए यूटा जैज बास्केटबॉल स्टार रूडी गोबर्ट,
  • एनबीए यूटा जैज खिलाड़ी डोनोवन मिशेल,
  • कोलंबियाई साइकिल चालक फर्नांडो गाविरिया के अलावा कई खिलाड़ी हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *