राजस्थान अपडेट: जयपुर-जोधपुर में फिर बढ़ा नए मरीजों का आंकड़ा, प्रदेश में 214 नए मामले

राजस्थान अपडेट: जयपुर-जोधपुर में फिर बढ़ा नए मरीजों का आंकड़ा, प्रदेश में 214 नए मामले

– कल से शुरू हो रहा है अनलॉक 1, एसीएस ने जारी किए दिशा निर्देश..

राजस्थान में रविवार रात 8:30 बजे तक कोरोना के 214 मामले सामने आए। इनमें सर्वाधिक मामले जोधपुर जिले से रहे। यहां 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जोधपुर के अलावा आज जयपुर से भी 30 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं भरतपुर से भी 18 मामले सामने आए। कुल मिलाकर आज मिले मामलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 8 ​हजार 831 मामले आ चुके हैं।

अनलॉक 1 की गाइडलाइंस जारी :

राजस्थान एसीएस राजीव स्वरूप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 1 जून से शुरू हो रहे अनलॉक 1 में कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगा। वहीं बफर जोन में जिला प्रशासन नियम तय कर सकेगा। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू भी फिलहाल जारी रहेगा। छोटी दुकानों में 2 और बड़ी दुकानों को 5 लोगों के साथ खोला जा सकेगा। सिटी बसों के संचालन पर रोक रहेगी। सार्वजनिक बस सेवा निर्धारित किए गए रूटों पर ही संचालित होगी। बाकी रोक केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार जारी रहेगी।

जयपुर में आज 30 :

जानें प्रदेश में कहां कितने पॉजिटिव :

  • अजमेर — 342
  • अलवर — 53
  • बांसवाड़ा — 85
  • बारां — 15
  • बाड़मेर — 99
  • भरतपुर — 253
  • भीलवाड़ा — 143
  • बीकानेर — 106
  • बूंदी — 02
  • चित्तौड़गढ़ — 176
  • चूरू — 106
  • दौसा — 50
  • धौलपुर — 60
  • डूंगरपुर — 356
  • गंगानगर — 06
  • हनुमानगढ़ — 30
  • जयपुर — 1991
  • जैसलमेर — 74
  • जालौर — 162
  • झालावाड़ — 264
  • झुंझुनूं — 131
  • जोधपुर — 1530
  • करौली — 17
  • कोटा — 466
  • नागौर — 456
  • पाली — 465
  • प्रतापगढ़ — 14
  • राजसमंद — 141
  • सवाईमाधोपुर — 20
  • सीकर — 207
  • सिरोही — 159
  • टोंक — 164
  • उदयपुर — 552
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *