राजस्थान में कोरोना का आंकड़ा 17 हजार के पार, आज यहां मिले नए मामले

राजस्थान में कोरोना का आंकड़ा 17 हजार के पार, आज यहां मिले नए मामले

राजस्थान में रविवार की रात तक 327 मामले सामने आए। इनमें सर्वाधिक मामले आज बीकानेर से मिले। यहां 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा अलवर से 40 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं जयपुर एवं जोधपुर में यह संख्या क्रमश: 38 और 39 संक्रमितों की रही। आज झुंझुनूं से भी 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में आज कोरोना से 8 लोगों की जान गई। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के कुल 3,261 मरीज एक्टिव हैं।

बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामले 17,271 हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 399 हो चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 8 लाख 214 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी 2,696 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं प्रदेश में आज पॉजिटिव आए माइग्रेंट्स की संख्या करीब 87 लोगों की रही। बता दें कि अब तक 4,899 माइग्रेंट्स पॉजिटिव आ चुके हैं।

जयपुर में आज 38 :

राजधानी जयपुर में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या कुल 3,261 हो चुकी है। जयपुर में आज 38 नए मरीज मिले। इनमें 16 माइग्रेंट्स शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानें प्रदेश में कहां कितने पॉजिटिव :

  • अजमेर — 500
  • अलवर — 503
  • बांसवाड़ा — 99
  • बारां — 65
  • बाड़मेर — 288
  • भरतपुर — 1540
  • भीलवाड़ा — 250
  • बीकानेर — 289
  • बूंदी — 14
  • चित्तौड़गढ़ — 210
  • चूरू — 303
  • दौसा — 134
  • धौलपुर — 605
  • डूंगरपुर — 431
  • गंगानगर — 53
  • हनुमानगढ़ — 63
  • जयपुर — 3261
  • जैसलमेर — 108
  • जालौर — 282
  • झालावाड़ — 375
  • झुंझुनूं — 356
  • जोधपुर — 2684
  • करौली — 96
  • कोटा — 640
  • नागौर — 618
  • पाली — 1081
  • प्रतापगढ़ — 16
  • राजसमंद — 234
  • सवाईमाधोपुर — 95
  • सीकर — 512
  • सिरोही — 460
  • टोंक — 200
  • उदयपुर — 685
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *