20 साल के इरफान चुटकियों में हल करते हैं गणित के सवाल, कभी नहीं गए स्कूल

20 साल के इरफान चुटकियों में हल करते हैं गणित के सवाल, कभी नहीं गए स्कूल

Rajasthan/Dudu. यदि आप 13 साल के हैं तो आज आप कितने दिन के हो गए? शायद इसका जवाब देने में आपको काफी समय लग सकता है और हो सकता आपको कैल्कुलेटर की मदद भी लेनी पड़ जाए। मगर इस तरह की बातों का जवाब यदि कुछ सैकंड में ही मिल जाए तो स्वाभाविक है आप जरूर चौंक जाएंगे। बता दें कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। राजधानी जयपुर के नजदीक दूदू में स्थित ऐसे ही एक शख्स हैं, नाम है इरफान। जो कि इस तरह के गणित के सवालों के जवाब प्रश्न पूरा होते ही सुना देते हैं।

यही कारण है कि स्थानीय लोग उन्हें चलता फिरता कंप्यूटर तो कोई मिरेकल मानता है। इन दिनों इरफान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति उनसे कुछ सवाल करता है और वह पलक झपकते ही उसका जवाब दे देते हैं। जब इरफान से पूछा गया कि यदि आप 13 साल के हैं तो कितने दिन के हुए? जवाब मिला— 4,745 दिन। इसके बाद जब उनसे पूछा कि यदि वह 28 साल के होंगे तो कितने दिन के हो जाएंगे? जवाब आया— 10,220 दिन। इसके बाद इरफान से पूछा कि एक 15 साल का लड़का कितने घंटे जिया? सवाल थोड़ा कठिन था मगर थोड़ी ही देर में इरफान बोले— 1 लाख 31 हजार 240 घंटे।

हैरानी इस बात की है कि इरफान ने आज तक स्कूल की शक्ल नहीं देखी। उसके बावजूद इतनी आसानी से बड़े-बड़े कैल्कुलेशन कर लेना, अपने आप में एक जिज्ञासा पैदा करने वाला है। बता दें इरफान की उम्र 20 साल है। माता-पिता मजदूर हैं। यही कारण है कि उसे पढ़ने का मौका नहीं मिला। जब आप उसे देखेंगे तो सोच नहीं पाएंगे कि उसके अंदर ऐसी कोई प्रतिभा भी हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *