केंद्र ने कोरोना से लड़ने के लिए पंचायतों को दिए 9 हजार करोड़, देखें किस राज्य को क्या मिला?

केंद्र ने कोरोना से लड़ने के लिए पंचायतों को दिए 9 हजार करोड़, देखें किस राज्य को क्या मिला?

नई दिल्ली. कोरोना महामारी COVID-19 से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर मदद के लिए अपने हाथ खोले हैं। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से 25 राज्यों के लिए 8923.8 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। इस राशि का इस्तेमाल राज्य की पंचायतों यानी ग्रामीण स्थानीय निकायों (RLB) में कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किया जाएगा। बता दें कि यह राशि वर्ष 2021-22 के लिए ‘यूनाइटेड ग्रांट्स untied grants’ की पहली किस्त है।

सिक्किम को मिली सबसे छोटी राशि

इस यूनाइटेड ग्रांट्स की पहली किस्त में सबसे अधिक राशि उत्तरप्रदेश को जारी ​की गई है। यहां के लिए सरकार ने 1441.6 करोड़ रुपए प्रदान किए हैं। वहीं सबसे छोटी राशि 6.2 करोड़ रुपए सिक्किम राज्य को मिली है। वहीं राजस्थान की बात करें तो 570.8 करोड़ और पंश्चिम बंगाल को 652 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

Covid-19 India Economic Package देखें किस राज्य को क्या मिला?

आंध्र प्रदेश: 387.8 करोड़
अरुणाचल प्रदेश: 34 करोड़
असम: 237.2 करोड़
बिहार: 741.8 करोड़
छत्तीसगढ: 215 करोड़
गुजरात: 472.4 करोड़

हरियाणा: 187 करोड़
हिमाचल प्रदेश: 63.4 करोड़
झारखंड: 249.8 करोड़
कर्नाटक: 475.4 करोड़
केरल: 240.6 करोड़
मध्य प्रदेश: 588.8 करोड़

महाराष्ट्र: 861.4 करोड़
मणिपुर: 26.2 करोड़
मिजोरम: 13.8 करोड़
ओडिशा: 333.8 करोड़
पंजाब: 205.2 करोड़
राजस्थान: 570.8 करोड़
सिक्किम: 6.2 करोड़

तमिलनाडु: 533.2 करोड़
तेलंगाना: 273 करोड़
त्रिपुरा: 28.2 करोड़
उत्तर प्रदेश: 1441.6 करोड़
उत्तराखंड: 85 करोड़
पश्चिम बंगाल: 652 करोड़

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *