बर्फ के बीच जवानों ने गाया जिंगल बेल, इस तरह मनाया ‘क्रिसमस’

बर्फ के बीच जवानों ने गाया जिंगल बेल, इस तरह मनाया ‘क्रिसमस’

उरी फिल्म का फेमस डायलॉग ‘हाउ इज द जोश, हाई सर’ हर जगह मोटिवेशन के लिए इस्तेमाल होता है। यह डायलॉग हमें न सिर्फ उत्साह देता है, बल्कि यह हमारे देश के उन सभी फौजियों के जोश को दर्शाता है, जिसके साथ वो हमेशा भारत की रक्षा करने के लिए तैयार रहते हैं। जोरों की गर्मी हो, तूफान हो या फिर भयंकर बर्फबारी क्यों न हो। कोई भी मौसम और त्यौहार उनके लिए देश के बाद आता है।

कुछ ऐसा ही जोश दिखा इंडियन आर्मी की तरफ से ट्वीट किए गए वीडियो में जिसमें कश्मीर के एलओसी पर तैनात फौजी बर्फीले मौसम में उत्साह के साथ क्रिसमस मानते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी फौजी खुशी के साथ ‘जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स, जिंगल ऑल द वे’ गाना गाते, धुन पर ताली बजाते और पैर हिलाते दिख रहे हैं। सांता के कपड़े पहने एक जवान सबका नेतृत्व कर रहा है। क्रिसमस के माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए क्रिसमस ट्री को भी अच्छे से सजाया गया है। साथ ही जवानों ने बर्फ का राइनो और दो स्नोमैन भी बनाए हैं, जो लाल टोपी और मफलर पहने दिख रहे हैं।

इतनी भीषण ठंड में जवानों का क्रिसमस मनाता यह वीडियो न सिर्फ जवानों के हौसले को दर्शाता है, बल्कि हर त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाकर देश को एकता का संदेश भी दे रहे हैं। देखा जाए तो फौजी सभी देशवाशियों के लिए असली सांता क्लॉज हैं, जो हमें सुरक्षित रख के सबसे बड़ा उपहार देते रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सांता साल में एक बार आता है, जबकि जवान हर पल हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *