Cyclone Tauktae: अगले 3 घंटों में और खतरनाक होगा तूफान तौकते, इन राज्यों में भारी तबाही के संकेत

Cyclone Tauktae: अगले 3 घंटों में और खतरनाक होगा तूफान तौकते, इन राज्यों में भारी तबाही के संकेत

— NDRF की करीब 100 टीमें अलर्ट मोड पर…

Cyclone Tauktae LIVE News Update. भारतीय मौसम विभाग IMD ने चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ Tauktae को लेकर आज एक बुलेटिन जारी किया। इसमें अगले 3 घंटों के भीतर तूफान के और खतरनाक होने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अरब सागर के ऊपर जो दवाब बना था। वही अब चक्रवाती तूफान Thunderstorm में तब्दील हो गया है। जिसे तौकते नाम दिया गया है। इस खतरनाक तूफान की जद में कई तटीय राज्यों के आने की आशंका है।

क्या है तौकते Tauktae?

यह एक चक्रवाती तूफान thunderstorm है जो कि अरब सागर से उठा है। शनिवार रात तक इसके और खतरनाक रूप लेने की आशंका मौसम विभाग ने जाहिर की है। बता दें कि इसके अंतर्गत अब तक बारिश के साथ 75 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल चुकी हैं। वहीं 16 मई से 18 मई के बीच इस तूफान के अत्यंत भीषण होने का अनुमान है। जिसके तहत तूफानी हवाओं की रफ्तार सैकड़ों किमी. प्रति घंटे के पार जा सकती है। ऐसे में ये हवाएं और खतरनाक एवं विनाशकारी हो जाएंगी।

किन राज्यों को है खतरा?

केंद्र सरकार ने एनडीआएफ NDRF की पहले करीब 53 टीमों को इस तूफान से निपटने के लिए ​तैनात किया गया था, लेकिन इसकी तीव्रता को देखते हुए अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 100 के करीब कर दिया गया है। अरब सागर से उठा ये चक्रवाती तूफान करीब 5 राज्यों को अपनी चपेट में ले सकता है। इनमें केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा जैसे राज्य शामिल हैं। जहां ये अपना कहर बरपा सकता है।

मौसम विभाग IMD ने क्या कहा?

IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार की दोपहर पौने 2 बजे एक बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा कि ‘तौकते के अगले छह घंटे के भीतर भीषण चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है, इसके बाद अगले 12 घंटे में इसके ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदलने की आशंका है। इसके उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ने और लगभग 18 मई की दोपहर अथवा शाम तक पोरबंदर तथा नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।’

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *