बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने फिर बढ़ाई लॉकडाउन की समय सीमा

बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने फिर बढ़ाई लॉकडाउन की समय सीमा

– अब 14 दिन का होगा तीसरा लॉकडाउन..

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए लॉकडाउन Lockdown बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। बड़ी बात ये है कि यह निर्णय दूसरे लॉकडाउन की समाप्ति के 2 दिन पहले ही ले लिया गया। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी Narendra Modi ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ जो बैठक ​की थी। हालांकि उस बैठक में साफतौर पर लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाने के संकेत मिल गए थे। उस दौरान वीसी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों CM की ओर से इस तरह के प्रस्ताव रखे गए थे। जिन पर केंद्रीय कमेटी की बैठक ने सोच विचार कर आज अपना फैसला सरकार के समक्ष रखा। जिस पर सरकार ने भी अपनी पूर्ण सहमति दिखाते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

14 दिन की होगी समय सीमा :

आपको बता दें कि लॉकडाउन यह तीसरा दौर 14 दिनों का होगा। जो 4 मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेगा। इससे पहले 2 बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा चुका है। कई दिनों से इस पर विचार विमर्श किया जा रहा था। जिसको लेकर आज अंतिम फैसले पर सरकार ने मुहर लगा ही दी।

इनको मिल सकता है फायदा :

केंद्र सरकार की ओर से आज देश के 733 जिलों की जोन के आधार पर एक लिस्ट जारी की है। इन सभी जिलों को तीन जोन में बांटा गया है। इनमें रेड आॅरेंज और ग्रीन जोन शामिल हैं। इन्हीं के आधार पर राज्य सरकारों को अपने अपने जिलों में छूट प्रदान करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि रेड जोन वाले जिलों में फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं मिल पाएगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *