देश का एकमात्र राज्य जिसके सभी जिले रेड जोन में, पढ़ें

देश का एकमात्र राज्य जिसके सभी जिले रेड जोन में, पढ़ें

– 15 राज्य ऐसे जहां एक भी रेड जोन नहीं..

देश के 29 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 733 जोन बनाए गए हैं। इनमें से रेड जोन में 130 जिले, ऑरेंज जोन में 284 जिले और 319 जिलों को ग्रीन जोन मे रखा गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ओर से गुरुवार को देश के सभी राज्यों के लिए यह सूची तैयार की गई है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के साथ साझा की।

विश्लेषण एक नजर में :

देश में दिल्ली एक ऐसा प्रदेश है जिसके सभी जिले रेड जोन में हैं। जबकि सबसे ज्यादा रेड जोन जिलों की बात की जाए तो वह उत्तरप्रदेश राज्य में हैं। वहीं देश में 7 ऐसे राज्य हैं जो पूरी तरह से ग्रीन जोन की श्रेणी में आते हैं। और 15 राज्य ऐसे भी हैं जिनमें एक भी रेड जोन नहीं है। इसके अलावा 12 राज्य ऐसे हैं, जिनमें एक भी ऑरेंज जोन नहीं है और पूरे देश में 3 राज्य ऐसे भी हैं जहां एक भी ग्रीन जोन नहीं है।

पूरी तरह ग्रीन जोन वाले राज्य :

  • अरुणाचल प्रदेश
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • गोआ
  • दादरा और नगर हवेली
  • दमन
  • दीव

एकमात्र रेड जोन वाला राज्य :

  • दिल्ली

सबसे ज्यादा रेड जोन वाला राज्य :

देश में सबसे ज्यादा रेड जोन की बात करें वह उत्तरप्रदेश राज्य में हैं। यहां कुल 19 जिले रेड जोन के अंतर्गत आते हैं। वहीं 36 जिले ऑरेंज जोन में और 20 जिले ऐसे हैं जो ग्रीन जोन के हैं। उसके बावजूद यहां कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा सिर्फ 40 है। वहीं महाराष्ट्र के 14 जिले ही रेड जोन के अंतर्गत आते हैं। ​जबकि यहां देश की सर्वाधिक 459 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं।

www.ausamachar.com
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *