राज्यसभा चुनाव 2020 नतीजे : राजस्थान में कांग्रेस के 2 और भाजपा से 1 प्रत्याशी की हुई जीत

राज्यसभा चुनाव 2020 नतीजे : राजस्थान में कांग्रेस के 2 और भाजपा से 1 प्रत्याशी की हुई जीत

राजस्थान में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव2020 (Rajya Sabha Election 2020) के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। तीन सीटों पर हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने अपनी दोनों सीटों पर कब्जा जमा ही लिया। वहीं 1 सीट बीजेपी के खाते में चली गई। बता दें कि कांग्रेस से नीरज डांगी और केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा सदस्य ​के लिए नामांकन किया था। वहीं भाजपा से राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत ने पर्चा भरा था। इनमें भाजपा से ओंकार सिंह लखावत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) में मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसका परिणाम आते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। बता दें कि कल कांग्रेस की मॉक पोलिंग के दौरान 119 विधायकों की वोटिंग हुई थी। जिसमें सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिखाते हुए वोट डाला था। जिसके पीछे कई तर​ह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन नतीजे आने के बाद सबकुछ साफ हो गया।

ये मिले वोट :

राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महा​सचिव केसी वेणुगोपाल को 64 वोट मिले। वहीं नीरज डांगी को 59 वोट पड़े। बीजेपी के राजेंद्र गहलोत ने 54 वोटों के साथ जीत दर्ज की तो वहीं ओंकार सिंह लखावत 20 वोटों के साथ करारी हार का सामना करना पड़ गया।

इनका कार्यकाल पूरा हुआ :

इससे पहले राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के नेता काबिज थे। इनमें रामनारायण डूडी, विजय गोयल, और नारायण लाल पंचारिया का नाम शामिल है। इन तीनों का कार्यकाल पूरा हो गया था। जिसको लेकर राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो गई थी। बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास अपने 101 विधायकों के अलावा बसपा के 6 विधायक भी थे जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

साथ ही कांग्रेस को 12 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है। पिछले दिनों चले सियासी घमासान के बाद राष्ट्रीय लोकदल, माकपा, और भारतीय ट्राईबल पार्टी के विधायकों ने भी कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *