आज का राशिफल: अधिकारियों से संभलकर रहें, सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा

आज का राशिफल: अधिकारियों से संभलकर रहें, सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल मंगलवार, ईस्वी 15 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत मिलेगी। लोगों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ: आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। संतान के संबंध में समस्या आ सकती है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है।

मिथुन: सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है।

कर्क: संतान से मतभेद रह सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। सरकारी कार्यवाही से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

सिंह: मानसिक तथा शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अटका हुआ धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कन्या: मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा।

तुला: आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आप धार्मिक और परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

वृश्चिक: व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्र लाभदायक साबित होंगे।

धनु: गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।

मकर: धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।

कुंभ: अधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन: कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *