गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी, अधूरे काम आज पूरे होने के आसार हैं: ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी, अधूरे काम आज पूरे होने के आसार हैं: ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी रविवार, ईस्वी 13 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

एकादशी तिथि रात्रि 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

मेष- नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानों से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ- नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन- नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

कर्क- वाणी तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंह- अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पड़िएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

कन्या- वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

तुला- विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मान भंग हो सकता है।

वृश्चिक –  चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज साइन करने में सावधानी बरतिएगा।

धनु- आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर – वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूँजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएँगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ – आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

मीन – लालच में न फंसे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *