24 जनवरी से बदल जाएगी शनि की चाल, इस राशि के लोग हो जाएं सावधान

24 जनवरी से बदल जाएगी शनि की चाल, इस राशि के लोग हो जाएं सावधान

शनि के प्रकोप से हर कोई डरता है। जिससे बचने के लिए अपनी राशि के अनुसार प्रयास भी करते हैं। माना जाता है कि शनि कर्मों के हिसाब से मनुष्य को उसका फल देते हैं। 2020 के शुरुआत में ही न्यायाधीश ग्रह माने जाने वाले शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य रतन शास्त्री के अनुसार 24 जनवरी 2020 को शनि ढाई साल के बाद राशि बदलेंगे। 24 जनवरी को शनि, धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

जिससे लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस राशि परिवर्तन से अन्य राशियों पर अच्छे और बुरे दोनों तरह के असर पड़ते हैं। वहीं कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू होती है तो कुछ पर खत्म होती है। आइए जानते है शनि के मकर राशि जाने में किस राशि पर साढ़ेसाती लगेगी और किससे उतरेगी।

किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या :

शनि इस वर्ष 24 जनवरी को ढाई साल बाद धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा होते ही वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। साढ़ेसाती का पहला चरण कुंभ पर, दूसरा मकर राशि पर और धनु राशि पर आ​खिरी चरण होगा। ​इससे मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी और वृष व कन्या राशि पर से ढैय्या खत्म हो जाएगा।

इन राशियों पर होगा साढ़ेसाती का असर :

धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का असर होगा। शनि के मकर राशि में प्रवेश से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। इससे परेशानियां, काम में देरी, वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। वहीं अच्छे कर्मों का फल भी अच्छा मिलेगा। वहीं मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा।

जिससे सफलता मिलने में देरी तो होगी ही साथ में बीमारियां और खर्चे भी बढ़ेगे। ऐसे में धैर्य रखना अच्छा होगा। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा। इसलिए साढ़ेसाती धनु राशि के लिए लाभदायक रहेगी। इस राशि वालों को धन-लाभ हो सकता है।

शनि की ढैय्या का असर रहेगा इन राशियों पर :

मिथुन राशि पर 24 जनवरी के बाद से ढैय्या शुरू हो जाएगी। इससे इस राशि वालों के खर्चे तो बढ़ेगे ही साथ में वाद-विवाद होने का भी खतरा रहेगा। वहीं नौकरी और सेहत पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिलेगे। ढैय्या तुला राशि पर भी शुरू होगी। लेकिन इस राशि वालों पर इसके सकारात्मक असर होंगे। जिससे नौकरी के नए अवसरों के साथ सफलता भी मिलेगी।


Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *