अंकफल के हिसाब से कैसा रहेगा साल 2020, यूं जानें..

अंकफल के हिसाब से कैसा रहेगा साल 2020, यूं जानें..

2020 नई उम्मीदों और जोश के साथ शुरू हो गया है। जिसका स्वागत सभी ने अपने अंदाज में किया। इसी के ​साथ सभी के मन में यह जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई है कि नया साल कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष भी इसमें आपका बड़ा साथ दे सकता है। जिसमें ब​र्थ डेट यानी जन्म तारीख से आपकी किस्मत का राज जान सकते हैं।

वृंदावन महंत एवं ज्योतिषार्य व्यास रतन शास्त्री महाराज ने बताया अंकों का ज्ञान। आइए जानें अंक ज्योतिष की मदद से 2020 का अंकफल। जो अंक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से जुड़े लोगों के बारे में है।

01 के लिए 2020 :

जिनकी जन्मतिथि का अंक 1 है, उन व्यक्तियों के लिए नया साल अनेक उतार-चढ़ाव वाला होने जा रहा है। वर्ष 2020 में शुरू के तीन महीने संभल कर चलें फिर आने वाले 6 महीने आपकी किस्मत बदल सकते हैं। अप्रैल से सितंबर के बीच आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

02 के लिए 2020 :

किसी भी महीने की अंक जोड़ से 2 आने वाली तारीख को जन्मे लोग 2020 में वैचारिक उठापटक का सामना करेंगे। ​जिससे बचने के लिए गणेश जी की पूजा काफी फायदेमंद होगी। इन्हें अच्छे धन और यश की प्राप्ति होगी। जिसके साथ इन्हें सेहत का ध्यान रखना होगा।

03 के लिए 2020 :

यह अंक बृहस्पति ग्रह का सूचक है। जो अंक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण है। यह साल 3 अंक के जातकों में उन्नति लेकर आएगा। बीते साल के रुके हुए काम नए साल में पूरे होंगे।

04 के लिए 2020 :

वरुण ग्रह अंक 4 का प्रतीक माना जाता है। जो सूर्य और अंक 1 से संबंध रखता है। जिन व्यक्तियों का अंकफल 4 होता है वे गम्भीर होने के साथ अलौकिक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस साल जून से सितम्बर में नई योजनाएं उन्हें लाभ देंगी साथ में इस साल वाहन या आवास जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।

05 के लिए 2020 :

अंक ज्योतिष में 5 बुध का माना जाता है। इस अंक के व्यक्तियों के लिए नया साल सफलताओं से भरा हुआ होगा। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच समय बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है।

06 के लिए 2020 :

अंक 6 कमल के फूल का प्रतीक माना गया है। इस अंक के जातक इस साल कमल के समान खिलेंगे। इनका अच्छा समय 27 मार्च से शुरू होगा। इस साल धन और यश मिलने के साथ रुकी योजनाएं पूरी होने के आसार हैं।

07 के लिए 2020 :

यह चन्द्रमा का प्रतीक है। नए साल का अधिपति बुध और मंत्री चन्द्रमा है। इसलिए इस साल आप अच्छी उन्नति पाएंगे। कार्य का उचित फल मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी मदद मिलेगी।

08 के लिए 2020 :

8 नंबर का प्रतिनिधि ग्रह शनि है। मार्च से अक्टूबर तक का इस अंक वालों के लिए भाग्योदय होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को जहां प्रमोशन मिलेगा वहीं बिजनेस वालों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

09 के लिए 2020 :

यह मंगल का प्रतिनिधि है। आपके लिए नववर्ष चुनौतियां लेकर आ रहा है। दृढ़ संकल्प और आत्मशक्ति से ही सफलता मिलेगी। 19 मई से 23 जुलाई के बीच अच्छा समय होगा।


Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *