Municipal Corporation Election 2020: नगर निगम चुनावों में जयपुर के हैरिटेज निगम में कुल वार्ड संख्या 100 है। इनमें कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित है। इसकी पूरी सूची हम आपको बता रहे हैं। बता दें कि कुल 100 वार्डों में ओबीसी पुरुष के लिए 14 एवं महिला के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं सामान्य पुरुष के लिए 44 एवं सामान्य महिला के लिए 21 सीटें रखी गई हैं। साथ ही अनुसूचित जाति पुरुष के लिए 7 एवं महिला के लिए 4 और जनजाति पुरुष के लिए 2 एवं महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की गई है।