राजस्थान में आज कोरोना 10 लोगों की मौत, 1076 नए मामले आए सामने

राजस्थान में आज कोरोना 10 लोगों की मौत, 1076 नए मामले आए सामने
  • प्रदेश में स्थिर हुई कोरोना मरीजों की रफ्तार

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे तक 1,076 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सप्ताह की शुरुआत में ये आंकड़ा करीब 1,200 मरीजों का था। आज सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां से आज 265 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 94 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 49 लाख 44 हजार 021 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 97 हजार 029 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 10 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,555 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या पहले से घटकर 13 हजार 058 हो चुकी है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 265 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 55,271 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 02 लोगों की जान गई। अब तक कुल 486 की मौत हो चुकी है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *