राजस्थान में भरतपुर बना कोरोना संक्रमण का तीसरा बड़ा हब, संख्या 1000 के पार

राजस्थान में भरतपुर बना कोरोना संक्रमण का तीसरा बड़ा हब, संख्या 1000 के पार

– राजधानी जयपुर के होटलों में कोरोना की दस्तक..

राजस्थान में भर​तपुर जिला कोरोना संक्रमण के तीसरे बड़े हब के रूप में उभर कर निकला है। जहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1069 हो चुका है। इसके साथ ही बड़ी खबर राजधानी जयपुर से आई जहां अब कोरोना ने होटल्स और हॉस्पीटल्स में दस्तक देना शुरू कर दिया है। यहां दो दिन से कई बड़े होटल्स में कोरोना पॉजिटिव्ज के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर से आज कुल 41 मामले सामने आए। इस प्रकार कुल मिलाकर मंगलवार को 235 नए मामले मिले हैं।

प्रदेश में अब तक 13 हजार 103 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 हजार 946 रोगी ही एक्टिव हैं। वहीं अब तक कुल 3 हजार 762 माइग्रेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 6 लाख 22 हजार 334 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। कोरोना से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 9 हजार 736 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

जयपुर में आज भी 41 :

जानें प्रदेश में कहां कितने पॉजिटिव :

  • अजमेर — 430
  • अलवर — 313
  • बांसवाड़ा — 90
  • बारां — 62
  • बाड़मेर — 144
  • भरतपुर — 1069
  • भीलवाड़ा — 196
  • बीकानेर — 138
  • बूंदी — 10
  • चित्तौड़गढ़ — 201
  • चूरू — 192
  • दौसा — 95
  • धौलपुर — 188
  • डूंगरपुर — 390
  • गंगानगर — 26
  • हनुमानगढ़ — 43
  • जयपुर — 2614
  • जैसलमेर — 81
  • जालौर — 204
  • झालावाड़ — 345
  • झुंझुनूं — 246
  • जोधपुर — 2219
  • करौली — 45
  • कोटा — 548
  • नागौर — 555
  • पाली — 819
  • प्रतापगढ़ — 14
  • राजसमंद — 168
  • सवाईमाधोपुर — 63
  • सीकर — 406
  • सिरोही — 312
  • टोंक — 187
  • उदयपुर — 624
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *