राजस्थान : CM अशोक गहलोत के ग्रह और गृह दोनों ही खराब, इधर सरकार तो उधर कोरोना का डर

राजस्थान : CM अशोक गहलोत के ग्रह और गृह दोनों ही खराब, इधर सरकार तो उधर कोरोना का डर

– जोधपुर के अलावा जालोर में भी हुआ आज कोरोना का विस्फोट..

प्रदेश में सरकार इस समय बड़े कठिन दौर से गुजर रही है। इसमें सीएम अशोक गहलोत की चिंता सबसे अधिक है। मुखिया होने के नाते एक तरफ सरकार को बचाना तो दूसरी तरफ प्रदेश के साथ ही अपने गृह​ जिले को कोरोना के संक्रमण से दूर रखना बड़ा भारी हो रहा है। बता दें कि आज प्रदेश में कोरोना के 544 नए मामले सामने आए। जिनमें सर्वाधिक सं​क्रमित जोधपुर जिले से ही पाए गए। इनकी संख्या आज 105 की रही।

वहीं जोधपुर के अलावा दूसरा नंबर जालोर जिले का रहा। जहां से 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके ​अलावा बीकानेर से 62, राजधानी जयपुर से 52 और अलवर से 42 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं प्रदेश में आज कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में आज कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5788 का रहा।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 24936 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से कुल 518 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक पॉजिटिव आए माइग्रेंट की संख्या 6054 हो चुकी है। अब तक प्रदेश में कोरोना के 10 लाख 68 हजार 283 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके अलावा आज जांच से पेंडिंग रहे केसों की संख्या 4097 रही।

जयपुर में आज 52 :

राजधानी जयपुर में अब तक कोरोना के 3963 मामले सामने आ चुके हैं। आज प्रदेश में कुल 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 2 लोगों की मौत भी हुई। आज जयपुर में वंदे भारत के एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।

प्रदेश में अब तक :

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *