प्रयोग कर जानेंगे जनसंख्या नियंत्रण के उपाय

प्रयोग कर जानेंगे जनसंख्या नियंत्रण के उपाय

केंद्र सरकार ने अब जनसंख्या पर नियंत्रण का पूरा इरादा कर लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से एक मसौदा तैयार किया जा रहा है। जिसे नीति आयोग तैयार करेगा। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण की ओर ध्यान दिया जाना है। इसके लिए नीति आयोग की ओर से सभी को साथ लेकर जनसंख्या नियंत्रण करने की सोच को सामने रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनसंख्या फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बैठक में भारत की जनसंख्या नीति और परिवार नियोजन कार्यक्रमों को मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की गई। बैठक में मिले परामर्शों को नीति आयोग भारत की जनसंख्या नियंत्रण के लिए मसौदा तैयार करने में प्रयोग करेगा। नीति आयोग के अनुसार करीब 1 अरब 37 करोड़ जनसंख्या के साथ, भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। जिसमें लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या युवा है।

वहीं 15 से 49 वर्ष के आयुवर्ग में लगभग 30 करोड़ विवाहित महिलाएं हैं। जो परिवार नियोजन की जानकारी से काफी दूर हैं। फिर भी भारत में ऐसी स्थिति है जहां जन्म दर तो गिरने के बावजूद भी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए भारत को अपने लगातार विकास की ओर अग्रसर होते हुए आर्थिक आकांक्षाओं को साकार करना होगा। इसके लिए जरूरी हैै कि लोगों को गर्भनिरोधक और गुणवत्तापूर्ण पारिवारिक सेवाओं की जानकारी मिले।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *