Trump In Motera : यहां पढ़ें सबसे पहले ‘मोटेरा’ में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने क्या कहा..!

Trump In Motera : यहां पढ़ें सबसे पहले ‘मोटेरा’ में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने क्या कहा..!

सोमवार को भारत पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से जनता को संबोधित किया। आपको बता दें कि नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में करीब सवा लाख लोग उपस्थित थे।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप और मे​लानिया का स्वागत किया। उसके बाद दोनों का काफिला साबरमती आश्रम पहुंचा। खादी के अंगवस्त्र से यहां उनका स्वागत किया गया। ट्रंप और मेलानिया ने महात्मा गांधी के उस कमरे को देखा जहां वह देश दुनिया की हस्तियों से मिले। उसके बाद दोनों ने चरखा चलाकर सूत कातने की विधि को समझा। यहां ​की विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा कि ‘टू माई ग्रेट फ्रैंड प्राइम मिनिस्टर मोदी, थैंक यू फॉर वंडरफुल विजिट।’

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा से डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते के ​अभिवादन से की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से बहुत प्रेम करता है। हमने कुछ महीने पहले मोदी का स्वागत किया, आज यहां के स्टेडियम में उनका जोरदार स्वागत किया है। यह हमें हमेशा याद रहेगा। मोदी के बारे में कहा कि उनके पिता एक चाय की दुकान करते थे और मोदी ने चाय की दुकान में काम किया था। मोदी न केवल गुजरात का गर्व हैं बल्कि वह पूरे देश की पहचान हैं। मोदी देश के लिए बेहतर काम कर र​हे हैं। 70 साल में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले भारत ने आज कई क्षेत्रों में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।

देश के लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात भी ट्रंप ने बोली। अमेरिका भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा। उन्होंने भारतीय सिनेमा की बात करते हुए डीडीएलजे जैसी फिल्मों का नाम लिया वहीं महान क्रिकेटरों को जन्म देने की बात कही और सचिन का नाम लिया। साथ ही यहां बनी सरदार पटेल की मूर्ति का भी जिक्र किया। भारत और अमेरिका दोनों मिलकर साथ आगे बढेंगे। मोटेरा स्टेडियम बहुत ही खूबसूरत है। भारत की विविधता अभूतपूर्व है।

गुजरात के काफी लोग अमेरिका में हैं। बॉलीवुड को पूरी दुनिया पसंद करती है। भारत कला, विज्ञान और कारोबार में अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर मौजूद महात्मा गांधी के आश्रम का दौरा किया। इसके अलावा हम दुनिया खूबसूरत चीजों में से एक आगरा के ताजमहल का दीदार मेलानिया के साथ करेंगे। ट्रंप ने ​कहा कि भारत के साथ 30 लाख डॉलर के सुरक्षा समझौते किए जाएंगे। दोनों देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई जारी रखेंगे।

नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा अधिकार है। देश की सीमाओं की सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है। हमारे संबंध पाकिस्तान के साथ भी अच्छे हैं। आगे भी पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और मजबूत बनेंगे। भारत दक्षिणी देशों के बीच शांति समझौते में भारत की अहम भूमिका रहती है। मोदी विशाल लोकतंत्र के सबसे कामयाब नेता हैं।

भारत में अगले 10 वर्षों में गरीबी मिटेगी। वह जल्द ही गरीबी से मुक्त हो जाएगा। भारत की तरक्की हर देश के लिए मिशाल है। भारत हमेशा से ही ज्ञान का भंडार रहा है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत बनेंगे। हम इंडिया को बहुत प्यार करते हैं। धन्यवाद इंडिया कहकर अपने उद्बोधन को समाप्त किया।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *