घर से ससुराल के लिए विदा ​​हुई दुल्हन ने चम्बल नदी में लगाई छलांग

घर से ससुराल के लिए विदा ​​हुई दुल्हन ने चम्बल नदी में लगाई छलांग

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से विदा होकर निकली एक दुल्हन ने रास्ते में गाड़ी से उतरकर नदी में छलांग लगा ड़ाली। जब तक कोई कुछ समझ पाता, त​ब तक दुल्हन कई फीट नीचे पानी में जा चुकी थी। इस घटना को सुन हर कोई ​हैरान है। जैसे तैसे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एसडीआएफ की टीम को सूचित कर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फिलहाल ग्रामीणों की मदद से दुल्हन के शव की खोज की जा रही है। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

ये है मामला :

बता दें कि मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से माली समाज की बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी। शादी की सारी रस्में हो चुकी थीं। विदाई के बाद दुल्हन बोलेरो में ​​बैठकर ससुराल के लिए रवाना भी हो गई। लेकिन कुछ ही दूर जाकर दुल्हन ने अचानक गाड़ी को यह कहते हुए रुकवा लिया कि गाड़ी में उसे घुटन सी महसूस हो रही है। साथ ही उल्टियां होनी की बात भी कही। ये बात उसने ठीक उस समय कही जब गाड़ी पाली स्थित चंबल नदी के पुल से गुजर रही थी। ड्राइवर के गाड़ी रोकते ही दुल्हन गाड़ी से उतरी और रेलिंग पकड़ते हुए सीधे नदी में छलांग लगा दी।

chambal river

दुल्हन को नदी में छलांग लगाते देख दूल्हा और उसके साथी बाराती हक्के-बक्के रह गए। उनके मुंह से निकली चीख पुकार को सुन आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने नाव के माध्यम से दुल्हन को ढूंढ़ना शुरू ​कर दिया। इधर पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सवाईमाधोपुर से एसडीआएएफ की टीम भी रवाना कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दुल्हन की तलाश की जा रही है।

परिजन रह गए हक्के-बक्के :

इस घटना की सूचना जैसे ही दुल्हन के परिवारजनों को दी गई तो वह सुनकर ​हक्के बक्के रह गए। कुछ ही देर में दोनों ही पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खंडार के तहसीलदार देवीसिंह भाटी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *