अमेरिका में प्रदर्शन के बीच 5 साल की बच्ची ने पुलिस से पूछा कि क्या वह उन्हें गोली मार देंगे?

अमेरिका में प्रदर्शन के बीच 5 साल की बच्ची ने पुलिस से पूछा कि क्या वह उन्हें गोली मार देंगे?

– पुलिसकर्मी ने जबाव में ये कहा..

अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसको लेकर अमेरिका में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान ह्यूस्टन की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें करीब 5 साल की एक बच्ची को पुलिसकर्मी हौसला देते हुए दिखाई दे रहा है। इस विडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। क्या है पूरा घटनाक्रम चलिए जानते हैं इसके बारे में..

जब बच्ची ने पूछा :

तस्वीर ​ह्यूस्टन की है जब लोग वहां प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। इस प्रदर्शन में 5 साल की सिमवन भी अपने पेरेंट्स के साथ माजूद थी। इस बच्ची ने प्रदर्शनकारियों के सामने जब पुलिस को देखा तो वह बुरी तरह से सहम गई और रोने लगी। बच्ची को डरा हुआ देख जब एक पुलिसकर्मी उसके पास आया और उसे हौसला देने लगा तो बच्ची ने पुलिसकर्मी से पूछा कि क्या वह उन्हें गोली मार देंगे? यह सुनकर पुलिसकर्मी ने बच्ची को पुचकारते हुए कहा कि वो उनकी सुरक्षा के लिए हैं। और उनके रहते हुए उसे कुछ नहीं होगा।

ये था मामला :

अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड पर नकली नोट चलाने का आरोप लगा था। जिसको लेकर 25 मई की रात को अमेरिका के मिनीपोलिस में पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने फ्लॉयड को पकड़ लिया। इस दौरान चाउविन ने फ्लॉयड के गले को घुटनों से कई मिनट तक दबाए रखा। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही अमेरिका अनेक प्रांतों में जगह-जगह प्रदर्शन और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब ये आक्रोश अमेरिका से निकलकर बाहर के देशों में भी पहुंच गया है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *